जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा “सोशल मीडिया वॉरियर्स – प्रतिभा एक खोज” अभियान का शुभारंभ किया गया है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कला एवं मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक एवं रचनात्मक युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ऐसे युवाओं को आगे लाकर उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा को जनहित की लड़ाई में शामिल करना चाहती है। यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि नई सोच, नई प्रतिभाओं और नई ऊर्जा को संगठन से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव, प्रभारी सीताराम सिलावट, जिला कांग्रेस महासचिव सुकीर्थ त्रिपाठी, प्रवक्ता विवेक यादव, आईटी सेल महासचिव विवेक भोसले, सचिव राजेश पटेल, जिला अध्यक्ष अभिषेक (रिंकू) शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सिहोरा जितेन्द्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष पाटन आयुष राजपूत एवं विधानसभा अध्यक्ष पनागर रत्नेश पटेल अरविंद मिश्रा उपस्थित रहे।