निजी स्वार्थ छोड़े, समाज मजबूत बनेगा : सांसद साहू मप्र तैलिक साहू महासभा के नवीन पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया

जबलपुर। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज की मजबूती और एकता के लिए पूरे मनोयोग के साथ समाज की नि:स्वार्थ सेवा करे, तभी समाज संगठित और मजबूत होगा साथ ही आगे बढ़ने के लिए हम सभी को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ने होंगे और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति से भी जीवन और सतत संपर्क रखना होगा, ताकि संवाद और संवेदना दोनों बनी रही, यह बात छिंदवाड़ा के सांसद विवेक साहू बंटी ने मप्र तैलिक साहू सभा के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कचनार क्लब विजयनगर में कही।

श्री साहू ने शपथ लेने वाले पदाधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी| उन्होंने आगे कहा कि  हमारा समाज एकजुट है। संगठन समाज सेवा करे और अपनी एकता का परिचय दे, यही मेरी इच्छा है।

उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज ने हमेशा एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। आज जबलपुर में मध्य प्रदेश के 52 जिलों और देश के 20 राज्यों से आए प्रतिनिधियों का जमावड़ा इस बात का प्रमाण है। पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे अंतिम व्यक्ति तक संगठन को पहुंचाएं और समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहें।

*अधिवेशन में उमड़ा जनसैलाब*

23 मई को माँ कर्मा देवी के पूजन के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष आभा साहू और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इस आयोजन की सफलता में तन, मन और धन से सहयोग करने वाले सैकड़ों समाजसेवी शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
अन्य वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज तक पहुंचाने पर जोर दिया।

महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा साहू और अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने समारोह को संबोधित किया। साहू समाज के अन्य शपथ ग्रहण समारोहों में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और अनुशासन पर जोर देते रहे हैं। उनका कहना है कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब सभी पदाधिकारी और सदस्य एक लक्ष्य के साथ काम करेंगे और अंतिम व्यक्ति तक संगठन की सोच पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आभा दीपक साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश के.साहू, डॉ.हेमराज साहू, अनिल साहू अकेला, हितेश साहू डॉ.पुरुषोत्तम साहू, विजय साहू सहित समाज के  विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की| कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा देवी के भव्य पूजन के साथ हुआ| मप्र के 52 जिलों एवं देश के 20 राज्यों से प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में पहुंचे| देश भर का साहू समाज एक मंच पर जुटा| खास बात यह रही कि इस आयोजन में सुषमा साहू,  श्रीमति अर्चना साहू, श्रीमति नम्रता साहू, रेखा साहू, सरिता साहू, श्रद्धा साहू, दीपक साहू  सतीश साहू रंजीत साहू रमेश साहू, हितेश साहू, सुधीर साहू , धीरज साहू  महिला मंडल से नीतू साहू नार्मता साहू रानी साहू विमला साहू  नीतू साहू (मंडल मीडिया प्रभारी )सरिता साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल 24 मई को  कचनार क्लब में आयोजित की गई है|  शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ, संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर मंथन होगा| इस बैठक में छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, बेंगलुरु के दिग्गज शामिल होंगे |