दत्तयाग में महापौर सपत्नीक शामिल हुए


जबलपुर। श्री दत्त भजन मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य मे पांच दिवसीय दत्तयाग के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया| यज्ञशाला मे प्रतिष्ठित मुख्य दैवत दत्तात्रय भगवान की पूजा की गई. सहयमानों द्वारा यज्ञशाला मे स्थापित पीठों का पूजन किया गया. तदोपरांत मुख्य आहुति का कार्य प्रारंभ हुआ.
महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू”, श्रीमति यामिनी सिंह, दिनेश कालवे, मनोज हर्डीकर, शरद आठले, संदीप पिंपळे, प्रशांत कुलकर्णी , नयना महेश येवलकर, आदित्य कानडे , अशोक जोशी, जस्टीस देवदत्त धर्माधिकारी, डॉ. जितेंद्र जामदार यजमानों द्वारा सपत्नीक उपस्थित होकर विश्व कल्याणार्थ यज्ञमे आहुती अर्पण की| सभी ने आहुति प्रदान कर यज्ञशाला की प्रदक्षिणा की, तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जन किया.ज्ञात हो की, यज्ञ का ऋत्विजत्व वेदमूर्ति कृष्णशास्त्री आर्वीकर, नागपूर, पंडित गणेश नारायण पालंदे वाराणसी, तथा ब्रह्मवृंद समाज के पंडित मनोज गुरुजी, पंडित निलेश दाभोलकर कर रहे है| यज्ञ मे अजय फाटक, अभय जोशी,अनिल राजुरकर, मुरलीधर पालंदे, विश्वनाथ वैद्य, श्रीमती वर्षा दांडेकर, श्रीमती आभा रानडे, रंजना वर्तक, नितीन देसाई सुबोध गोसावी का सहयोग सराहनीय रहा. मंडल के अध्यक्ष विजय भावे, सचिव शरद आठले ने भक्तों से यज्ञ में सहभागिता की अपील की|