विश्व रक्तचाप दिवस पर लगा निशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर”*

जबलपुर। विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जनस्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा के उद्देश्य से निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तचाप परीक्षण महाशिविर का आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ संभागीय कार्यालय त्रिवेदी डेंटल क्लिनिक, राइट टाउन, जबलपुर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विशाल बघेल के निर्देशन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक डॉ विवेक जैन के सहयोग से किया गया।शिविर में जबलपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्ष रेड्डी द्वारा 154 से अधिक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। शिविर में HBA1C, Lipid Profile, Uric Acid, Blood Pressure एवं Random Blood Sugar जैसी महत्वपूर्ण जांचों,उचित सलाह एवं दवाइया भी प्रदान की गई, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर समस्या के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, व्यायाम एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
शिविर को सफल बनाने में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ सचिन बुधौलिया, डॉ अमरीश पांडे, डॉ अनंत त्रिवेदी, डॉ शुभम अवस्थी, आशीष वर्मा, शशांक शर्मा, प्रमोद गोहलानी एवं करण बर्मन सहित समस्त सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही।“स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है” — इसी संकल्प के साथ आयोजित यह स्वास्थ्य महाशिविर जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।