जबलपुर, सिनियर क्लब, जीसीएफ जबलपुर में NDGBGOA के तत्वावधान में आयोजित राजपत्रित अधिकारियों के वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।अधिवेशन में महाप्रबंधक श्री राहुल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने Gr -B कैडर की महत्त्वपूर्णता एवं तकनीक दक्षता से सबको अवगत कराया साथ ही साथ एकजुट होकर निर्माणी हित में कार्य करने हेतु सभी कर्मचारियो से अपील की एवं आश्वासन दिया कि JWM कैडर की समस्याओं को निर्माणी स्तर पर यथासंभव निवारण का प्रयास किया जाएगा एवं उन्होंने कैडर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सर्वसम्मति से आगामी सत्र हेतु श्री गौरव सिंह को अध्यक्ष तथा श्री दीपक कुमार गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री विनय उरमलिया( उपाध्यक्ष), श्री अशोक मिश्रा(उपाध्यक्ष), श्री मयंक त्रिपाठी(खजांची), श्री आशीष कुमार वर्मा(ऑडिटर), श्री प्रकाश दिनकर(सह सचिव), श्री रितेश दीवान(संयुक्त सचिव), श्री संगीत तिवारी(संयुक्त सचिव)एवं श्री राकेश यादव ( कार्यालय सचिव) को मनोनीत किया गया।
अन्य कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में धीरज कुमार, राजीव विश्वकर्मा, गगन वर्मा, राकेश रजक, एलिक डिसूज़ा, वीणा कुमारी, प्रदीप सिंह, रीना ठप्परवार, दिनेश गुप्ता और धीरज खरे चयनित हुए
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न विषयों एवं कर्मचारियों के हितों पर चर्चा की गई। अधिवेशन के सफल आयोजन पर ग्रुप-ए एसोसियेशन के प्रतिनिधि संयुक्त महाप्रबंधक श्री विंदेश यादव ने सभी एसोशिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं निगमीकरण एवं पे कमीशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी कर्मचारियो के उत्थान हेतु सभी यूनियन असोसिएशन से मिल कर कार्य करने का आह्वान किया।