जबलपुर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके काटने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने अभियान को तेज कर दिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार कुत्तों के बधियाकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विभिन्न वार्डों में हुई कार्रवाई –
उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि शनिवार को शहर के उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया जहाँ से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। नगर निगम की टीम और माँ बगुलामुखी सेवा समिति के डॉग कैचर्स बजरंग नगर, विलैहरी, मंग्लेश्ररी कालोनी, ग्वारीघाट, बिलहरी, बिकनैर स्वीट्स, तिलहरी, तिलहरी, कचनार सिंटी, विजय नगर, यादव कालोनी, चंदन कालोनी गंगा नगर, वीर सावरकर वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, हनुमानताल मैं कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही की गयी।
कठौंदा केंद्र भेजे गए श्वान –
उन्होंने ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 36 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। इन सभी कुत्तों को सुरक्षित रूप से जबलपुर के कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र ले जाया गया है। यहाँ विशेषज्ञों की निगरानी में इनका बधियाकरण किया जाएगा और रेबीज से बचाव हेतु टीके लगाए जाएंगे।