जबलपुर, । मध्यप्रदेश विद्युत परिवार के तरंग प्रेक्षागह में वरिष्ठजन व दिव्यांग की सुविधा की दृष्टि से स्थापित की गई लिफ्ट प्रारंभ हो गई। उल्लेखनीय है कि तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक व कला आयोजन में लिफ्ट न होने से वरिष्ठजन व दिव्यांग शामिल नहीं हो पाते थे। वरिष्ठजन व दिव्यांगों की इस विवशता को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश विद्युत परिवार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तरंग प्रेक्षागृह में लिफ्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
तरंग प्रेक्षागृह में लिफ्ट सुविधा का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कृतिकर्मी व समाज सेविका गीता शरत तिवारी, नीता शर्मा, डा. अंजना तिवारी आदि ने किया| इस अवसर पर पारसी थिएटर के लिविंग लीजेंड व संगीतकार ज़फर संजरी, भोपाल से आए हुए वरिष्ठ रंग समीक्षक गिरिजाशंकर, दिल्ली से आए वरिष्ठ रंग व कला समीक्षक रवीन्द्र त्रिपाठी, शकील अख्तर, जबलपुर के रंगकर्मी हिमांशु राय, तपन बैनर्जी, बांके बिहारी ब्यौहार, मीना पांडे, आशीष पाठक, विवेक पांडे, प्रगति पांडे, आशुतोष द्विवेदी, इंदु श्रीवास्तव, अक्षय सिंह ठाकुर, सुप्रिया अम्बर, संतोष राजपूत, मनीष तिवारी, मनु तिवारी उपस्थित थे।