जबलपुर । केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को लेकर 4 दिवसीय राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल के तीसरे दिन ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के द्वारा बुधवार को जीसीएफ के प्रवेश द्वार पर जन जागरूक अभियान चलाया गया और कर्मचारियों ने काला बैच लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया|
मजदूर संघ हथोड़ा के पदाधिकारियों ने निर्माणी के विभिन्न द्वारों पर जाकर कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों में व्याप्त विसंगतियों से अवगत कराया और कर्मचारियों से काले बैच लगाए| शांतिपूर्ण मगर प्रभावी ढंग से इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने का काम मजदूर संघ हथौड़ा संघ के द्वारा जहां इस हड़ताल का समर्थन कर कर्मचारियों को जागरुक किया जा रहा हैं वहीं कुछ कर्मचारी विरोधी संगठन फेडरेशन के इस आंदोलन का विरोध भी कर रहे है| इसके बावजूद भी फेडरेशन को खुला समर्थन मिल रहा है|
जीसीएफ के मुख्य द्वार का मोर्चा मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता रितेश बेन द्वारा पश्चिमी द्वार का मोर्चा राजा पांडे उत्तम विश्वास पार्थ ओझा विद्यानगर गेट पर अमित चंदेल बीरबल सिंह आशीष विश्वकर्मा द्वारा संभाला गया| आंदोलन में आज 12 फरवरी को सभी कामगार अपने अपने निर्माणियों में एक घंटे विलंब से उपस्थिति दर्ज कराकर विरोध जतायेंगे|
आंदोलन में विवेक शुक्ला जेसीएम मेंबर सैकत बनर्जी कृष्णा अनिल कोस्टा विजय चौहान रविकांत दीप विश्वकर्मा अजय पांडे सुनील सिंह जितेंद्र मेहर अमित गुप्ता भीम राज मीणा सागर कनौजिया शिवधारी सोनू पापाचंद आदि उपस्थित रहे|