मैहर! पर्यटन सूचना केंद्र में आयोजित News24 मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “मध्य प्रदेश का भविष्य” में शहर के युवा नेता एवं समाजसेवी सौरज पांडे को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और प्रभावी युवा नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ उन्होंने न केवल अपनी पहचान को नई ऊंचाई दी, बल्कि पूरे मैहर जिले को भी गौरवान्वित किया।
सौरज पांडे, ‘माई की रसोई’ के अध्यक्ष एवं संचालक धीरज पांडे के सुपुत्र हैं। वे लंबे समय से सामाजिक सेवा, जनहित के कार्यों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के प्रयासों से जुड़े हुए हैं। इन्हीं उल्लेखनीय योगदानों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने सौरज पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक हैं और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहे हैं। उन्होंने ‘माई की रसोई’ के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायी बताया।सम्मान प्राप्त करने के बाद सौरज पांडे ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों और मैहर की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।इस उपलब्धि पर मैहर के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने सौरज पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान मैहर के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।