यादें वतन कार्यक्रम में दी गई स्वरों की भावांजलि

जबलपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले परम वीर अमर शहीदों को सुरमयी भावांजली देने शासन के निर्देशों के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम एवं शहर के विभिन्न समितियों के संयुक्त तत्वावधान एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्तर का याद-ऐ-वतन सांस्कृतिक संध्या का भव्य कार्यक्रम किया गया, जिसमें देश के कोने-कोने से कलाकार इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर परम वीर अमर शहीदों को सुरमयी भावांजली दी एवं कार्यक्रम की शुरूआत आरंभ है प्रचंड, बोले मस्तकों के झुंड, आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो आन, बान, शान या कि जान का हो दान आज एक धनुष के बाण पे उतार दो देश भक्ति गीत से हुई इसके बाद एक से एक देशभक्ति गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी, जिससे मानस भवन के दर्शकदीर्घा में बैठे गणमान्यजन राष्ट्र प्रेम के प्रति अपना भाव प्रगट करते हुए आनंदित हुए। इस अवसर पर सभी गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधिगणों के अलावा कलाकारों ने भी अमर परम वीर शहीदों को नमन कर राष्ट्र के प्रति स्नेह और प्रेम का भाव प्रगट करते हुए तिरंगे को प्रणाम किया और दिनांक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट, श्री सुजय पाल, श्री रवि झा, श्री संजय द्विवेदी, श्री एस.के. पालो, गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, विधायक अजय विश्नोई, डाॅं. अभिलाष पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद गोटिया, नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जे.डी.ए. अध्यक्ष संदीप जैन, के साथ अन्य सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के अलावा कर्मचारी संघों के पदाधिकारीगण के द्वारा भारत माता के पूजन अर्चन एवं दीपप्रज्जवलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि वीर शहीदों को भाॅंवांजलि अर्पित कर नमन करने के लिए यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। राष्ट्रीय स्तर के ऐतिहासिक याद-ऐ-वतन कार्यक्रम के संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि परम वीर बलिदानों और उनकी शहादत को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मानस भवन में आयोजित याद-ऐ-वतन में आजादी के जश्न को गीत संगीत में पिरोकर अमर शहीदों श्रद्धांजलि दी जाती आ रही है। आज भी इसी क्रम में मानस भवन का मंच तिरंगा मय था लाइट और एल.ई.डी. के माध्यम से तिरंगे के तीनों रंग लोगों को उत्साहित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित समिति के संरक्षक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने कहा कि हम प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं इस वर्ष नगर निगम के द्वारा भी संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया गया और संस्कारधानी के नागरिकों को हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छता उत्सव आदि का संदेश देते हुए नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयॉं दी गयी। जिसमें शहर और राष्ट्र के गायक राष्ट्रीयता से ओत प्रोत गीतों के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अमर शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।
याद-ऐ-वतन के कार्यक्रम का आगाज के फार किशोर से अनिल श्रीवास्तव, सारेगामापा की विनर एवं इंडियाज गॉट टैलेंट की फर्स्ट रनर अप और शहर की बेटी इशिता विश्वकमार्, इंडियास गोट टैलेंट में फाइनलिस्ट रेनबो डांस ग्रुप कोलकाता एवं संस्कारधानी के तमाम कलाकार के द्वारा देश की संस्कृति, एकता और गौरवशाली परंपरा की अद्भुत और भव्य प्रस्तुति दी गई, देश भक्ति एवं भजनों के सुरों से मानस भवन गूंज उठा। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस मौके पर सभी गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों एवं कलाकारों को तिरंगा एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संयोजन निम्न समितियों मॉं वैष्णों देवी तीर्थ यात्रा समिति मदन महल, छोटी नीम परिवार, आ मॉं आ परिवार, मॉं वैष्णों देवी यात्रा सेवा समिति, नरसिंह वार्ड विकास समिति, श्री रामलीला समिति गढ़ा, स्टेडियम परिवार, नृसिंह मंदिर परिवार, श्री कालीधाम कालीमठ परिवार, श्री राम मंदिर परिवार मदन महल, जायन्ट्स सहेली ग्रुप, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर, क्षत्रिय सभा रानीताल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, संस्कार कॉंवड़ यात्रा, माॅं ज्वाला वाहिनी देवी समिति, ब्लूज गैलरी परिवार, खालसा 1990 ग्रुप, टाइटैनिक क्रिकेट क्लब, वन्दे मातरम् ग्रुप (स्टेडियम), ए.पी.एल. ग्रुप, आजाद ग्रुप, राज इवेंट ग्रुप, गुप्तेश्वर परिवार, कैलाश साउण्ड, वैष्णवी फ्लैक्स, विकास लाईट, नवरंग कत्थ्क कला केन्द्र, महाकौशल क्रीड़ा परिषद, मानव अधिकार मिशन एवं सिद्धिविनायक सेवा समिति द्वारा किया गया एवं मंच संचालन एडवोकेट अर्पित तिवारी द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि याद-ऐ-वतन परम वीर शहीदों के सम्मान समारोह के पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके उपरांत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पत्नि श्रीमती यामनी अन्नू सिंह के साथ सभी  अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।