जबलपुर। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर साउथ ने महिलाओं के लिए सप्तऋषि हॉस्पिटल के सहयोग से अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। केंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जैन ने सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इलाज और जांच के लिए आवश्यक टेस्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे समय पर जांच और इलाज से इस बीमारी को हराया जा सकता है। क्लब प्रेसिडेंट सीए मधु अग्रवाल ने कहा, हम सबको जागरूक होकर ये सब टेस्ट करवाने चाहिए और इस बीमारी से डरना नहीं चाहिए। कैंप में महिलाओं के लिए पेप्समियर टेस्ट और मैमोग्राम भी करवाया गया। इस अवसर पर क्लब मेंबर इति, शालिनी, तरुणा, मानसी, नंदिनी, शिल्पा, रचना, मनीषा, नितिका, अर्चना , श्रद्धा आदि उपस्थित थे।