जबलपुर। पश्चिम मध्य – रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा W S. E. C. हाई स्कूल, आशादीप, व फुलवारी के शिक्षकों के सम्मान में सतपुड़ा -क्लब में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पश्चिम मध्य -रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा रहीं। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता, सचिव श्रीमती निकिता सिन्हा, स्कूल प्रभारी श्रीमती मरियम खान, कोषाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका गुप्ता सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा ने अपने सम्बोधन में शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को भी दिशा प्रदान करते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में WSEC हाई स्कूल के शिक्षकों के द्वारा मनमोहक सामूहिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण आनंद, उमंग और सौहार्द से भर गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार देकर उनकेसमर्पण, परिश्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा अवस्थी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन एवं सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं तथा उन्हें अपने दायित्वों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं।