*जबलपुर।सनातन धर्म महासभा, जबलपुर के तत्वावधान में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 46वीं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 4 सितंबर को निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ 108 बटुकों के शंख वादन के साथ होगा। इस आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को नरसिंह मंदिर में धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं व मंदिर प्रमुखों की एक वृहद बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी ने की। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्रीमद् जगतगुरु नरसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज ने कहा कि, “सनातन संस्कृति विभिन्न समाजों और संस्कारों को एक सूत्र में बांधती है। शोभायात्रा सामूहिक रूप से सनातन धर्म की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से हर वर्ग को जोड़कर आसुरी शक्तियों का नाश किया और समाज में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।”
निकलेंगी नयनाभिराम झांकियां
बैठक में आचार्य वासुदेव शास्त्री, रोहित दुबे, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, तरुण भनोट, गिरिराज चाचा, रवींद्र आनंद, पपन मिश्रा, आलोक पाठक, रत्नेश मिश्रा, रामकुमार यादव, बृजबिहारी शर्मा, राजेंद्र प्यासी और लोकराम कोरी ने बताया कि इस वर्ष कान्हा की शोभायात्रा नयनाभिराम झांकियों के साथ अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप में निकाली जाएगी।
**मंदिरों में होंगे 8 दिवसीय आयोजन**
सुनीता चावला, गीता पाण्डे, अंजू भार्गव, कविता दुबे, नेहा जेठा, नंदिता महाजन, सोनल सेठी, सुधा तिवारी, मीना कुशवाहा, संगीता शर्मा, नीतू दुबे और मीना नामदेव ने जानकारी दी कि इस वर्ष मंदिरों में जन्माष्टमी से पूर्व 8 दिनों तक भगवान यशोदानंदन पर आधारित विभिन्न प्रकार की पुरस्कार युक्त प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
**निकलेगी सनातन तिरंगा स्कूटर रैली**
महासभा के धनवंतराय सेठी, हरीश सभरवाल, राजेश सेठी, अभिषेक, डम्पी कोहली, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, राकेश पटेल, अशोक शर्मा, डॉ. संदीप मिश्रा और जगदीश साहू ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नरसिंह मंदिर से ‘सनातन तिरंगा स्कूटर वाहन रैली’ निकाली जाएगी। वहीं, सुपतेश्वर गणेश मंदिर के अशोक मिश्रा और राकेश पटेल ने बताया कि शोभायात्रा में मातृशक्ति और पुरुष वर्ग एक ही रंग के परिधान में शामिल होकर एकजुटता का संदेश देंगे।
**इनकी रही उपस्थिति**
बैठक में विधायक अभिलाष पांडेय, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व मंत्री तरूण भनोत, लेखराज सिंह ‘मुन्ना भैया’, पूर्व महापौर प्रभात साहू, प्रो. आशुतोष दुबे, विजय सरावगी, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, जगदीश साहू, नीरज मिश्रा, मनोज पटेल, संदीप रजक, मनोज सेठ, उज्ज्वल पचौरी, जतिन नारंग और मनीष पोपली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।