* नरसिंह मंदिर में त्रिदिवसीय श्री नरसिंह प्राकट्योत्सव आज से
जबलपुर – संस्कारधानी के सनातन धर्म संस्कृति की अलख जगाने वाले श्री नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में शताधिक वर्षों की परांपरानुसार दिनांक 28 से 30 अप्रैल तक त्रिदिवसीय भगवान श्री नरसिंह प्राकट्योत्सव* कार्यक्रम *श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज* के सानिध्य में आयोजित है
भगवान श्री नरसिंह प्राकट्य महोत्सव में तीनों दिन प्रातःकाल 10 से 12 बजे तक महाभिषेक श्री नरसिंह महामंत्र जाप होगा।
सायं 4 से 7 बजे तक अर्चन हवन तर्पण आरती की जायेगी।गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को
भगवान श्री नृसिंह का पावन प्राकट्योत्सव में प्रातः अर्चन,तर्पण, हवन भक्त जनों द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम से मनाया जायेगा।सायंकाल 7 महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।नरसिंह महामंत्र ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्म,**नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम्॥ का जाप विश्व शांति और भारत की समृद्धि के लिए अनवरत किया जायेगा।महोत्सव में शामिल होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त परिवार, सनातन धर्म महासभा जबलपुर ने किया है।