जबलपुर। ब्रह्मलीन द्वितीश्वर पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी सिद्ध पीठ शंकराचार्य मठ में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन होगा।आयोजन के तहत मंदिर में माता बगलामुखी का श्रृंगार, अर्चन एवं अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज के सान्निध्य में पादुका पूजन होगा। वहीं संध्याकाल मां भगवती की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। भारत सिंह यादव, बीके पटेल, मनोज सेन सहित अन्य ने गुरु भक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सभी धार्मिक आयोजनों में उपस्थित होकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।