सेवा पुस्तिका में सुधार कार्य अधर में लटके परेशान हो रहे मजदूर

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मजदूरों और कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में सुधार के अधिकार जिले के पेंशन कार्यालय को देने की मांग की है। संघ द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पूर्व में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय को  सुधार के अधिकार थे, विगत माह कोषालय के पेंशन आदि कार्य भोपाल से होने के कारण जिले में सुधार कार्य बंद कर दिया गया है। अनेकों सुधार कार्य अधर में लटके है।
जिले के कर्मचारियों की सेवा पुस्तकों में गलती होने पर कर्मचारी और संबंधित कार्यालय के अधिकारी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के साथ व्यक्ति गत प्रयास कर सुधार कार्य करवाते थे,  आज अनेक कार्यालय के कार्यभारित स्थापना और मजदूर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के प्रकरण भोपाल कार्यालय में लंबित है। परेशान कर्मचारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।  मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेन्द्र पचौरी,आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, राजेंद्र त्रिपाठी, विजय गौतम, मुकेश सिंह, विनय नामदेव, शैलेश गौतम, ब्रजेश मिश्रा, शहजाद द्विवेदी, सुशील गुप्ता, शैलेन्द्र दुबे, अर्जुन सोमवंशी, राजा राम डेहरिया, इत्यादि समस्त कर्मचारियों ने  मजदूर और कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों की सेवा पुस्तकों की समस्या के निराकरण के अधिकार पूर्व की तरह संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय दिए जाने की मांग की है।