साहित्य भास्कर सम्मान नयन को

जबलपुर वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद प्रतिष्ठित कवि प्रसंग संस्था के संस्थापक इंजीनियर विनोद नयन को गत दिवस राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन तिरोड़ी महाराष्ट्र में साहित्य संगम संस्था एवं माइल लिमिटेड तिरोडी़ खान द्वारा आयोजित समारोह में
नयन की 35 वर्षों की साहित्य साधना, उत्कृष्ट काव्य पाठ और संचालन के लिए डॉ राजा करैया *साहित्य भास्कर अलंकरण एवं 31 हजार की राशि प्रदान कर अलंकृत किया गया*। इस उपलब्धि के लिए संस्कारधानी के गौरव पुत्र नयन को हास्य सम्राट के.के. नायकर, डॉ.मकबूल अली कादरी, बसंत शर्मा, डॉ.रानू रूही, डॉ.विनीता पाण्डेय, इंदु सिंह कंचन,डॉ.विनोद बाजपेई, मथुरा जैन उत्साही,डॉ.मुकुल तिवारी, कृष्णा राजपूत,एडवोकेट तृप्ति त्रिवेदी, डॉ.अंकिता नेमा,डॉ.संध्या पाठक, आकांक्षा सिंह,डॉ.लक्ष्मी दीक्षित, मृगेंद्र नारायण सिंह, डॉ शोभा सिंह, सुशील श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप उप्पल, मनोज शुक्ल, ज्योत्सना शर्मा, अर्चना गोस्वामी,डॉ सुनीता गुप्ता, राजेश परोहा, कुंजीलाल चक्रवर्ती, तरुणा खरे, प्रीति नामदेव, डॉ आशा श्रीवास्तव, राधिका सेन,सुभाष मणि बैरागी,प्रकाश सिंह ठाकुर ने अपनी बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की
द्वितीय चरण मे इंजीनियर विनोद नयन के कुशल संचालन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमें देश भर से पधारे कवियों ने शानदार काव्य पाठ किया। अध्यक्षता ख्याति लब्धि कवि दिनेश देहाती ने की।