सामाजिक एकता का लिया संकल्प, गणमान्यजनों का सम्मान

जबलपुर। शहर में आयोजित गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मिश्रा, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर फ्रेंड्स के प्रेसिडेंट विनोद शर्मा तथा जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन साहू का विशेष स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रभात साहू रहे। स्वागतकर्ताओं में राधेश्याम साहू, सुधीर कुमार साहू, रमेश साहू ‘प्रयास’, वीरेंद्र कुमार साहू, राज साहू, डॉ. पुरुषोत्तम साहू, मुकेश साहू, रवि साहू, गगन साहू, उमेश साहू, दीपक साहू, रंजीत साहू, तेजीलाल साहू, गुड्डू साहू, इंदु साहू, सुरेंद्र साहू, धीरज साहू, प्रवीण साहू, पप्पी साहू, अशोक साहू, राकेश साहू, स्वप्निल साहू, गोलू साहू, हरीश साहू, विनोद साहू और प्रदीप साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।