जबलपुर। रोटरी क्लब एक्सीलेंस द्वारा आयोजित विशेष मिलन एवं स्वागत समारोह में शहर के विकास, सामाजिक सरोकारों और आगामी सेवा परियोजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने जबलपुर के सर्वांगीण विकास, जनभागीदारी और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही जबलपुर विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष रोटे संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष रोटे प्रशांत केसरवानी का अभिनंदन भी किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटे अशोक साहू ने कहा कि रोटरी केवल सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के विकास और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल ने आगामी सेवा परियोजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के असिस्टेंट गवर्नर रोटे अंकुर माहेश्वरी, रोटरी क्लब संस्कारधानी के पूर्व अध्यक्ष रोटे अंजुल जैन, रोटे नितिन जैन तथा रोटरी क्लब साउथ के अध्यक्ष रोटे सारंग भिड़े के अलावा रोटे अखिलेश बादशा, रोटे आशीष जैन, रोटे अमित जैन, रोटे अभिषेक केसरवानी, रोटे आर.के. चौकसे, एमएलवी राव, अंकुर पाहवा, योगेश शर्मा, अनिल दुबे, शालीन अग्रवाल, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. हिमांशु जैन, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रोटे अनुभूति बादशा ने किया, जबकि अंत में सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।