रोटरी गवर्नर का जबलपुर दौरा 8 मई को

जबलपुर, संस्कारधानी जबलपुर में रोटरी जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल का 8 मई को आधिकारिक आगमन निर्धारित है। उनके इस दौरे को लेकर शहर के रोटरी क्लबों में उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अपने इस आधिकारिक प्रवास के दौरान जबलपुर के विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों से मुलाकात करेंगे। वे Rotary International की विचारधारा के अनुरूप रोटरी के सात प्रमुख सेवा क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आर्थिक विकास एवं शांति स्थापना—पर विशेष मार्गदर्शन देंगे। साथ ही क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस दौरान वर्तमान रोटरी वर्ष 2025-26 में विभिन्न क्लबों द्वारा किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। गवर्नर जायसवाल क्लबों की कार्यप्रणाली, परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समाज पर उनके प्रभाव का आकलन करेंगे और आवश्यक सुझाव प्रदान करेंगे, जिससे आगामी समय में रोटरी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम के सदस्य रोटे अंजुल जैन एवं डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गवर्नर की यह यात्रा पूरी तरह से आधिकारिक एवं अनुशासित कार्यक्रम के तहत संपन्न होगी।
आधिकारिक क्लब विजिट का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
• रोटरी क्लब प्रीमियर, अध्यक्ष रोटे आशुतोष प्यासी — जैक्सन होटल में दोपहर 1:00 बजे से
• रोटरी क्लब सनशाइन, अध्यक्ष रोटे वर्षा गायकवाड़ — होटल नागेंद्र में शाम 4:00 बजे से
• रोटरी क्लब जबलपुर वेस्ट, अध्यक्ष रोटे राजेश गुप्ता — एम.एम. कॉलेज में शाम 5:30 बजे से, आदि सभी क्लबों के नेतृत्वद्वय की उपस्थिति में जबलपुर के साथ बैठक संपन्न होगी ।इस अवसर पर असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अंकुर माहेश्वरी, रोटे अभिषेक केशरवानी, रोटे हरीश रिझवानी एवं सिटी कोऑर्डिनेटर दीप मुखर्जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।साथ ही रोटरी के नेतृत्व में जबलपुर के Gyan Ganga Group of Institutions में 8 मई को दोपहर 1:30 बजे मेंटल वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. ईला गुप्ता कॉलेज के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल विषय पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।