जबलपुर/ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ
कार्यकर्ता रमेश शर्मा को मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है, कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण की आशा व्यक्त की है।मप्र राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश प्रवक्ता डा. अनिल भार्गव “वायु” ने बताया है कि आज मंत्रालय में रमेश शर्मा द्वारा कर्मचारी कल्याण समिति का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग से संयुक्त भेंट की ,चर्चा में आया कि प्रदेश शासन कर्मचारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता पूर्वक मंथन हो रहा। तीन संतान संबंधी प्रावधान एवं स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में अति शीघ्र आदेश जारी करने की पूर्ण तैयारी चल रही है।संघ ने आशा व्यक्त की कि कर्मचारी हितों से जुड़े अन्य लंबित विषयों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाएं।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, विवेक रंजन शुक्ला, राजा राम डेहरिया, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, योगेन्द्र मिश्रा, राजू मस्के, सुभाष गौतम,के जी पाठक, राम शंकर शुक्ला , विनय नामदेव, सतीश उपाध्याय, नेतराम झारियां ने प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की है।