जबलपुर,। जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक अस्वस्थ यात्री को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
वाणिज्य नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर आई गाड़ी संख्या 01449 पुणे – दानापुर स्पेशल के दिव्यांगजन कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्री को व्हीलचेयर की सहायता से प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 स्थित ईएमआर क्लिनिक पहुंचाया।ईएमआर क्लिनिक में पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा प्राथमिक जांच के उपरांत यात्री को बेहतर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई। इसके पश्चात 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से यात्री को शासकीय अस्पताल भेजा गया। यात्री की पहचान मंजे सदा (42 वर्ष), निवासी बिहार के रूप में हुई है। यात्री अत्यधिक कमजोरी के कारण बोलने में असमर्थ था। उसके साथ उसकी पत्नी एवं तीन बच्चे भी उपस्थित थे।