जबलपुर। श्री नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज में श्री सनातन धर्म महासभा के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्रदास शास्त्री की पावन पुण्यतिथि ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार, 29 जून को प्रातः 10:30 बजे श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी के श्रीविग्रह का पूजन-अर्चन, संत प्रवचन, भगवान नरसिंह की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन स्वामी नरसिंहदेवाचार्य तथा अन्य संत-महात्माओं के सानिध्य में होगा।नरसिंह मंदिर गीताधाम भक्त मंडल परिवार एवं श्री सनातन धर्म महासभा, जबलपुर ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दादागुरु को भावांजलि अर्पित करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।