महंत  नंदकिशोरदास  महाराज के पंचम पुण्य स्मरण दिवस पर अभिषेक पूजन भंडारा आज

कुलौन शहपुरा – गोलोकवासी श्री महन्त स्वामी नंदकिशोरदास जी महाराज की पंचम पुण्य स्मरण दिवस 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में
पूजन अर्चन,अभिषेक, संत उद्बोधन के पश्चात मध्यान्ह 12 बजे से विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन श्री नरसिंह मंदिर सिध्दाघाट, कुलौन शहपुरा में किया गया है।
आप श्रृद्धालु भक्तों से उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह अमित तेहनगुरिया,  सुभाष सिंह रामसिंह ,दशरथ सिंह ओमकार सिंह ,लवकुशसिंह, गुरुवेंद्र सिंह , बारू बर्मन ,जितेन पटेल, रघुवीर पटेल, रोहित पटेल,
राजेन्द्र प्यासी, लोकराम कोरी,
प्रवीण चतुर्वेदी सहित नरसिंह मंदिर सिध्दा घाट कुलौन शहपुरा के भक्त जनों ने किया है।