24 नशीले इंजेक्शन जब्त, घर से चल रहा था नशे का कारोबार

जबलपुर। नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेठीनगर निवासी 35 वर्षीय बड़कू सोनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बुप्रेनोरफिन के 11 और फेनिरामाइन मैलेट के 13, कुल 24 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। इसके अलावा इंजेक्शन बेचकर प्राप्त 3950 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़कू सोनकर अपने घर से नशीले इंजेक्शनों की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेठीनगर स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान निर्माणाधीन मकान में रखे बंद फ्रिज के अंदर एक थैले में नशीले इंजेक्शन मिलपूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि नशे के आदी लोग उससे नशीले इंजेक्शन खरीदने आते थे और वह उन्हें महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 इंजेक्शन और बिक्री की रकम जब्त कर उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक आरोपी बड़कू सोनकर आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, सट्टा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के करीब आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल, सहायक उप निरीक्षक रावेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक नेहा दुबे और आरक्षक अश्वनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।