कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भव्य हरिनाम संकीर्तन में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे,

जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छह दिन बाद मनाए जाने वाले कान्हा की छठी उत्सव के अवसर पर गल्लामंडी स्थित श्री अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति और उल्लास का मनोहारी वातावरण देखने को मिला। श्री चैतन्य संकीर्तन मंडल जबलपुर के तत्वावधान में सुषमा-संजय गोस्वामी के सौजन्य से आयोजित छठी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।हरिनाम संकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर राधा-कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। रसिक भक्तों ने ‘चलो वृंदावन धाम’, ‘झूल रहे रे पलना’ सहित पारंपरिक सोहर, बधाई और मंगलगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर होकर झूमते नजर आए।उत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, खीर, पेड़ा, पंचामृत सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद विधिवत आरती हुई और पुष्पवर्षा के बीच भक्तों ने नृत्य कर उत्सव की भव्यता बढ़ा दी। संकीर्तन और भक्ति के इस वातावरण ने मंदिर परिसर को मानो वृंदावन धाम का स्वरूप प्रदान कर दिया।
कार्यक्रम में संयोजक देवेंद्र नेमा, संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे, पं. देवेंद्र त्रिपाठी सहित रिंकी केशवानी, मीरा पटेल, बीना केशवानी, अंजू चौरसिया, प्रीति यादव, अर्चना यादव, सुषमा यादव, भावना अग्रवाल, नीलिमा त्रिपाठी, सरिता, बन्नो केशरवानी, सबीता नामदेव, गोलू चौरसिया, वैशाली पंड्या, साधना मिश्रा, सुरेन्द्र गिरी गोस्वामी, सत्यप्रकाश नामदेव, मोहित तिवारी, प्रभाकर चतुर्वेदी, रज्जू सोनी, अमित विश्नोई, पप्पू चौबे, विशाल पंड्या, नरेश कहार, अवघेश गौतम, विवेक अग्रवाल, देवी दादा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भक्तजन उपस्थित रहे।