जबलपुर। में 25 जुलाई को प्रस्तावित कार्य समिति चुनाव को लेकर श्रमिक राजनीति तेज़ हो गई है। चुनावी माहौल के बीच कर्मचारियों का समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न श्रमिक संगठन सक्रिय हैं। इसी क्रम में मजदूर संघ हथौड़ा एवं इंटक गठबंधन को कर्मचारियों का लगातार समर्थन मिल रहा है।संगठन के मीडिया प्रभारी उत्तम विश्वास के अनुसार, हाल ही में मिले हाथ यूनियन के जेसीएम सदस्य राजेंद्र वर्मा ने कर्मचारियों के हित, अधिकार और सुविधाओं के लिए मजदूर संघ हथौड़ा द्वारा किए गए संघर्ष से प्रभावित होकर अपनी पूर्व सदस्यता छोड़ संगठन की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद उनके समर्थक कर्मचारियों का भी मजदूर संघ हथौड़ा से जुड़ने का सिलसिला जारी है। पिछले सप्ताह करीब आधा दर्जन कर्मचारियों के संगठन में शामिल होने के बाद सोमवार को भी कई कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन में विश्वास जताया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में नितिन ताकसांडे (एडीजीएस), सुनील पांडेय (स्टोर), संजय गुर्जर (जीएमएस), माया बाई (एडीजीएस), सुनीता (एडीजीएस), ममता (स्टोर), ओमवती बाई (बीआरएस) तथा द्रोपदी बाई (बीआरएस) शामिल हैं।
इस अवसर पर मजदूर संघ हथौड़ा के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कर्मचारियों का बढ़ता समर्थन संगठन के संघर्ष, पारदर्शी कार्यशैली और कर्मचारी हितों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी कार्य समिति चुनाव में कर्मचारियों का यह भरोसा और समर्थन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा कर्मचारी हितों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
सदस्यता कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों के अलावा शांता सहाय, कीर्ति राय, प्रीत पाल भामरा, अनिल कोस्टा, उदय सिंह, दीप विश्वकर्मा, भीमराज मीणा, विनय उपाध्याय, सुशील पासी, सुनु पापचंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।