-मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल में भक्ति भाव के साथ मनाया गया लड्डू गोपाल का छठी उत्सव

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में लड्डू गोपाल का छठी उत्सव श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर समागम देखने को मिला।इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्याओं ने विधि-विधान से लड्डू गोपाल की मालिश, स्नान एवं श्रृंगार किया। इसके पश्चात विशेष भोग अर्पित कर उन्हें पालने में झुलाया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय नृत्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को कृष्णमय बना दिया। वहीं विशेष कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक रासलीला ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी, सचिव डॉ. श्रीमती ज्योति परवार एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा खरे सहित श्रीमती वंदना कर्रे, श्रीमती वंदना गायकवाड़, श्रीमती भारती वर्मा, श्रीमती राजेश्वरी कुशवाहा, श्रीमती संध्या कर्नाड, श्रीमती रश्मि निगम तथा अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्याओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।