जबलपुर। पाटन पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 794 पाव देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई गई है।थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुंवरपुर निवासी संजय उर्फ संजू लड़िया अपने घर के पीछे खुले बाड़े में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान 16 कार्टन में रखे 794 पाव देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आकाशदीप साहू सहित थाना पाटन की टीम की सराहनीय भूमिका रही।