जबलपुर। लायंस क्लब जबलपुर द्वारा सरस्वती शिक्षा मंदिर विद्यालय में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शालेय स्टाफ के दांतों की जांच कर उन्हें दांतों की उचित देखभाल और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जोन चेयरपर्सन लायन मनीषा सोनी की उपस्थिति में आयोजित शिविर में दंत विशेषज्ञ डॉ. अंशुल गुलाटी एवं डॉ. विजय आयुष भसीन ने विद्यार्थियों को दांतों की सुरक्षा, नियमित सफाई और उचित देखभाल के तरीके बताए। साथ ही गुटखा एवं तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इनसे दूर रहने की सलाह दी गई। शिविर में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को दांतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए डेंटल किट भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में लायंस क्लब की ओर से एमजेएफ लायन उमेश जैन, सचिव लायन राजेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष लायन ज्ञान गोलछा, लायन रेखा पटेल एवं लायन शील महदेल उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्राचार्य नरेश पाराशर, मनीषा भाटिया सहित समस्त शिक्षकगण ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।