मुख्यमंत्री से मांगा महंगाई भत्ता

जबलपुर/ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश
प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु ने बताया है कि आज संघ के प्रदेश  महामंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को पत्र प्रेषित कर केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने का  पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय में दिया  है।
   आज प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिसत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई माह से 60 प्रतिसत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। चार माह से 2 प्रतिसत महगाई भत्ते से पीछे चल रहा है प्रदेश का कर्मचारी।  मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री , नरेश शुक्ला, विवेक रंजन शुक्ला, रजनीश पांडेय, विनय नामदेव, बृजेश मिश्रा ,योगेन्द्र मिश्रा, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया, प्रशांत तिवारी ने प्रदेश सरकार के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को भी दीपावली के पूर्व 2% महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी कर दिवावली के पहले महंगाई भत्ता देने की मांग की है।