जबलपुर / मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक योगेन्द्र दुबे के नेतृत्व में सांसद श्री आशीष दुबे से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की गई , कर्मचारियों की संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठकें कलेक्टर कार्यालय में आयोजित नहीं हो रही है बैठकें आयोजित करवाई जाएं।, मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना के आदेश जारी करवाने प्रदेश शासन को पत्र लिखा जाए , विभागीय स्तर पर समस्त विभागों में पदोन्नति आदेश जारी किए जाएं शासकीय कर्मचारियों के शासकीय आवासो का नवीनीकरण किया जाए , शासकीय कार्यालय के बंद होने पर जिले के शासकीय कर्मचारियों को जिले के कार्यालयों में ही पदस्थ करने का मांग पत्र दिया गया हैप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विगत दिनों प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ देने घोषणा की गई है लेकिन आज भी लाभ देने के आदेश जारी नहीं हो पाए है। सांसद श्री आशीष दुबे जी ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव जी को भेजकर सहानुभूति पूर्वक कार्यवाही का लेख करेंगे। जिले के कलेक्टर को भी लेख करने का आश्वासन दिया मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के
संरक्षक योगेन्द्र दुबे , जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी,आलोक अग्निहोत्री, अर्जुन सोमवंशी ,सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया, एस पी बाथरे, बीरेंद्र चंदेल ने से सांसद आशीष दुबे से कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करवाने की मांग की है।