जबलपुर। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मिश्रा, सचिव एडवोकेट शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर, गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर, आतिशबाजी एवं मिठाई वितरित कर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ‘बबलू’ सहित परमवीर सिंह, मिक्की आहूजा, विराग पौराणिक, सुधीर भागचंदानी, राजू जैन, संजय उपाध्याय, रुपेश अग्रवाल, गोविंद राय, टिम्मी सरदार, प्रिंसी बंगा, अज्जू जैन, जयेश ओझा, प्रमोद मोदी, वासुदेव कटारिया, गुड्डू गुप्ता, निक्की जैन, मिलन शुक्ला, राजू भाई (राजू रोडलाइंस), बबलू जैन, शैंकी जैन, मनीष विश्वकर्मा, गोपी भाई, दालचंद विश्वकर्मा, अरविंद जैन, संदीप साहू, हरिकल कौशल मालगुजार सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी उपस्थित रहे।