जयश्री कृष्णी सभा में गूंजा राधे-राधे का जयघोष,

जबलपुर। गीता मंदिर, बाई का बगीचा स्थित जयश्री कृष्णी सभा में आयोजित श्रीकृष्ण छठी महामहोत्सव भक्ति और संकीर्तन की अनुपम छटा से सराबोर रहा। सोनल सेठी के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति और रसिकजन शामिल हुए। पूरा परिसर राधे-राधे के जयघोष और श्रीकृष्ण भक्ति के स्वरों से गूंजता रहा।महामहोत्सव के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। “राधे-राधे बोल, खुल जाएंगे भाग्य”, “लाला की सुनके में आई यशोदा मैया, दे दो बधाई”, “टिकली भी दे दो, झुमका भी दे दो, यशोदा मैया दे दो बधाई” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

भजन गायकों अमित ठाकरे, विष्णु पटेल और नीता चावला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को कृष्णमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने श्रीराधा-कृष्ण के गुणगान के साथ राधारानी से वृंदावन में वास और ब्रजमोहन श्रीकृष्ण की भक्ति का आशीर्वाद मांगा।आयोजन में बाबा श्याम दास कपाटे, कमला बाई आराध्य, अध्यक्ष रविंद्र आनंद, राजेश सेठी, जगदीश साहनी, विशाल साहनी, रोहित साहनी, सौरभ साहनी, सोनल सेठी, सीमा आनंद, कविता सेठी, सीमा दुबे, नीरू भसीन, सुनीता आनंद, किरण साहनी, रीना साहनी, नीता नारंग और जगदीश आनंद सहित सनातन धर्म महासभा जबलपुर के अध्यक्ष श्याम साहनी, लकी भाटिया, संजय पटेल, विध्येश भापकर की सहभागिता रही I