ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग, फेडरेशन का स्थापना दिवस समारोह एवं राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 9 अगस्त को चंबल रीजन के तत्वावधान में ग्वालियर में किया जा रहा है। यह आयोजन जैन वीर छात्रावास, माधव डिस्पेंसरी के सामने, ग्वालियर में आयोजित होगा। इसमें देशभर से फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न रीजन के पदाधिकारी तथा सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल होंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झांझरी ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों से 9 अगस्त को ग्वालियर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे स्वल्पाहार से होगा। इसके पश्चात ध्वजारोहण, भोजनशाला एवं मंडप उद्घाटन, स्थापना दिवस समारोह तथा उद्घाटन सत्र आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग प्रारंभ होगी, जिसमें संगठन की भावी कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे कार्यक्रम के अंतिम चरण में शाम 5:30 बजे राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की फाइनल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें देशभर से चयनित टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने बताया कि यह आयोजन संगठनात्मक समन्वय, विचार-विमर्श एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।फेडरेशन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल के मार्गदर्शन में तथा चंबल रीजन के अध्यक्ष अनुपम–महिमा चौधरी एवं रीजन सचिव एडवोकेट आशीष–अंकिता जैन के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैचंबल रीजन के सभी पदाधिकारियों ने आमंत्रित राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा देशभर के सभी सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष एवं सचिवों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।