जबलपुर आश्चर्य न हो तो मानें की कल्चुरी राजा युवराज देव के द्वारा 10 वी शताब्दी में 64 योगिनी मंदिर का निर्माण कराया और ये उसका तांत्रिक विश्वविद्यालय था तांत्रिक शब्द सुनते ही हमारे मन में डरावनी पूजा के भाव आते हैं, परंतु ऐसा है नहीं. तांत्रिक शब्द तंत्र से आया है और तंत्र का सीधा शाब्दिक अर्थ है सिस्टम या व्यवस्था. मानव शरीर भी एक सिस्टम हतांत्रिक साधना में व्यक्ति अपने मन और शरीर की ऊर्जा को व्यवस्थित करता है, और अपने शरीर को ही सुपरपावर मानकर स्वयं को केंद्रित करता है (कुण्डलिनीं जागरण) और अपनी इच्छाओं को प्राप्त करने पर ध्यान लगाता यानी स्वयं को मंदिर मानता है जबकि अन्य पूजा में हम ईश्वर से माँगते हैं तंत्र साधना का पहला भाग अर्थात दाँया भाग अधिकतर अपनाया जाता है जो कि पूरी तरह सात्विक है , बची हुई तंत्र साधना को बाँया भाग कहा जाता है जिसमे श्मशान बलि इत्यादि पर चर्चा होती है. अक्सर हम इस भाग को मूल तंत्र साधना समझ लेते हैं विषय पर आते हैं चौसंठ योगिनी शिव की चौसंठ शक्तियां मानी गई हैं, मंदिर में गोलाकार में 64 कमरे हैं जिसमे चौसंठ योगिनियों की प्रतिमा है और मंदिर के मध्य में शिव पार्वती का मंदिर है साधक 64 योगिनियों की पूजा के बाद भगवान शिव की पूजा करता है. 64 योगिनिया 64 भाव-वासनायें है जिन्हें पार कर के महादेव के पास मोक्ष के लिए जाना है.
*दुर्गा सप्तशती के अध्याय 8 में वर्णन है कि युद्ध के दौरान कई योगानियाँ उत्पन्न हुईं जो माता की सहायक बनीं *
भारत के 5 चौसंठ योगिनी मंदिर में जबलपुर का मंदिर सबसे बड़ा है, शिवरात्रि पर बड़ा आयोजन होता है क्युकी शिव मंदिर के भीतर शिव पार्वती के विवाह का चित्रण है
कल्चुरी साम्राज्य बहुत विशाल था और उसकी राजधानी तेवर भेड़ाघाट में थी जिसे 14 वी शताब्दी में गोंड राजा संग्राम शाह ने समाप्त किया, गोंड राज्य की अंतिम शासक रानी दुर्गावती थीं. रानी दुर्गावती मदन महल क़िले में रहतीं थीं और उनकी राजधानी गढ़ा थी जो कि आज प्रसिद्ध गढ़ा बस्ती है. दुर्गावती के राज्य का पूरा नाम गढ़ा- कटंगा था. गढ़ा का विस्तार मदन महल स्टेशन से लेकर शारदा चौक होते हुए सुपाताल के आगे तक जाता है. यहाँ की गलियों में एक तरफ़ कल्चुरी काल के मंदिर और दूसरी तरफ़ गोंड राजा के महल, गढ़ा के लोग ख़ुद को शान से गढ़ा वाले कहते, ये जबलपुर का सबसे घना इलाका है गढ़ा क्षेत्र में ही विश्व प्रसिद्ध बैलेंसिंग रॉक है जिसे माना जाता है कि वह रानी दुर्गावती के आशीर्वाद से संतुलित है