जगदलपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के CIRC अंतर्गत जगदलपुर CPE चैप्टर द्वारा 12 नवंबर को शगुन फार्म्स में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मनोरंजक गतिविधियों के साथ टैक्स नियमों और आधुनिक तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे हुई। इस दौरान CA सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से बॉक्स क्रिकेट सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सदस्यों ने उत्साह के साथ इनमें हिस्सा लिया।समारोह का दूसरा सत्र शाम 6:30 बजे ‘ज्ञान की पाठशाला’ के अंतर्गत आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जबलपुर के पीसी प्लेनेट के संस्थापक नितिन जैन ने GST Compliance, ऑडिट, ई-इनवॉइसिंग और इनकम टैक्स के नवीनतम नियमों एवं व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी।
TallyPrime 7.2 का लाइव डेमो बना आकर्षण
तकनीकी सत्र का विशेष आकर्षण TallyPrime के नवीनतम संस्करण 7.2 का लाइव डेमो रहा। नितिन जैन ने AI आधारित नई सुविधाओं और स्मार्ट ऑटोमेशन का प्रदर्शन करते हुए बताया कि किस तरह आधुनिक तकनीक के माध्यम से अकाउंटिंग, बैंक रिकन्सिलिएशन, दस्तावेजों से डेटा एंट्री और GST अनुपालन जैसी प्रक्रियाओं को आसान एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन भविष्य की अकाउंटिंग व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहे हैं। इनके उपयोग से CA प्रोफेशनल्स अपने काम की दक्षता बढ़ाने के साथ क्लाइंट्स को अधिक प्रभावी सेवाएं दे सकेंगे।कार्यक्रम का संचालन CA नीरव मोतीवाला ने किया। वरिष्ठ CA अविनाश जैन ने आमंत्रित सदस्यों का अभिवादन किया, जबकि आभार प्रदर्शन CA विवेक सोनी ने किया। आयोजन में CA विवेक सोनी संयोजक तथा CA नीरव मोतीवाला सह-संयोजक की भूमिका में रहे।
मनोरंजन, आपसी सौहार्द और तकनीकी ज्ञान के समन्वय से आयोजित यह समारोह CA सदस्यों के लिए उपयोगी और यादगार रहा।