जबलपुर / गुंजन गीत माला की 12 वीं कड़ी आज दत्त मंदिर प्रेक्षागृह में गायिका संध्या जैन के संयोजन में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर संगीतकार शंकर – जय किशन के संगीतबद्ध गीत प्रस्तुत किए गए । जिसमें रुक जा रात ठहर जा रे चंदा, पर्दे में रहने दो, तुम्हें याद करते-करते, बोल राधा बोल, सायोनारा सायोनारा, मुझे कितना प्यार है तुमसे, याद किया दिल ने कहां हो तुम सहित अनेक गीत प्रस्तुत हुए । प्रारंभ में गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश के प्रांतीय महामंत्री लायन नरेन्द्र जैन,प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल,सुनील श्रीवास्तव, राजेश पाठक “प्रवीण”, राजीव गुप्ता, दीपक पचौरी, संतोष नेमा, विजय अनुज ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए सुप्रसिद्ध कलाकार आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।द्वितीय सोपान में गुंजन सम्मान किशोर ताम्हने को प्रदान किया गया । श्रीमती शिल्पा ताम्हने के संचालन में आयशा मजूमदार, राजा हर्ले, थॉमस डिक्रूज, पुरुषोत्तम शर्मा, महेंद्र सिंह, आनंद साहू, विजय बेन, नम्रता जैन, माया पाण्डे, गंगा बावरिया, प्रीति मिश्रा, रीतेश चंदेल, जितेंद्र बबेले, अशोक आहूजा, भगवान दास आदि ने अपने मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया।आभार संध्या जैन संयोजिका ने व्यक्त किया।