जबलपुर। क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो 301 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 5.65 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर दीनदयाल बस स्टैंड के बाहर घेराबंदी कर प्रिंस बर्मन (22), निवासी कंकाली मोहल्ला, सिहोरा को दो बैग और एक पिट्ठू बैग सहित पकड़ा गया। तलाशी में 11 पैकेटों में रखा 11.301 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सिवनी से गांजा लाकर उसे सिहोरा निवासी मुकेश साहू को देना था, जो उसे जय सेलर ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।