ई-20 पेट्रोल से 6% तक घटी माइलेज, उपभोक्ता मंच ने प्रदर्शन कर दाम घटाने की मांग की*

*जबलपुर*एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल के कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने बुधवार को घंटाघर के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से ई-20 के दाम सस्ते करने और बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल का विकल्प देने की मांग की।मंच के अध्यक्ष डॉ. पी.जी. नाजपांडे ने बताया कि ई-20 पेट्रोल से वाहनों की माइलेज 6 प्रतिशत तक कम हो गई है। जबलपुर में दोपहिया वाहनों की माइलेज 40 किमी से घटकर 30 किमी और कारों की 15 किमी से घटकर 12-13 किमी रह गई है।इस कारण 50-75 किमी चलाने पर दोपहिया में 1 लीटर और कार में 2 लीटर तक अतिरिक्त पेट्रोल लग रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर हर महीने 100 से 200 रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।डॉ. नाजपांडे ने कहा कि एथेनॉल में ऑक्सीजन होती है और यह नमी को ज्यादा सोखता है, जिससे वाहन खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए सरकार को उपभोक्ताओं को बिना एथेनॉल पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराना चाहिए।प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में टी.के. रायघटक, डी.के. सिंह, सुभाष चंद्रा, एड. वेदप्रकाश सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।