जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 29 नवंबर को संस्कारधानी जबलपुर आएंगे। उनका 29 और 30 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों तथा विशिष्टजनों से मुलाकात करेंगे।श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. तोगड़िया सुप्रसिद्ध कैंसर सर्जन भी हैं। उनके प्रवास के दौरान सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।प्रवास प्रभारी अर्पित सिंह ठाकुर एवं सह प्रभारी एडवोकेट अमित उपाध्याय ने बताया कि डॉ. तोगड़िया के आगमन को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। संगठन की ओर से उनके भव्य स्वागत और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।