भोपाल :-* शिक्षाविद्, विज्ञान संचारक, पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. राजीव जैन को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सरावगी की अनुशंसा पर तीन वर्ष के लिए की गई है। जिसमें डॉ. जैन को “होनहार, प्रगतिशील एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व” बताते हुए संगठन को मजबूती देने की अपेक्षा की गई है। डा. राजीव जैन ने बताया की अध्यक्ष पद के दायित्व में सर्वप्रथम मंच को प्रदेश में विस्तार करना है। अपनी नियुक्ति पर डा. राजीव जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुशील कुमार सरावगी और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
*नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को मिले मुख्य दायित्व:*
1. *संगठन विस्तार*: प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे।
2. *स्टेट वर्किंग कमेटी का गठन*: राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का निर्माण करेंगे।
3. *प्रकोष्ठ गठन*: राज्य में महिला शक्ति प्रकोष्ठ एवं युवा शक्ति प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे।
*डॉ. जैन की पृष्ठभूमि एवं प्रमुख आयोजन*
डॉ. राजीव जैन आरकेडीएफ विश्वविद्यालय भोपाल में उप-कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं एवं वर्तमान में तीन सामाजिक संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। वे नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बचपन बचाओ आंदोलन के भोपाल समन्वयक भी रह चुके हैं।
वर्तमान में वे *ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया, मध्यप्रदेश चैप्टर के संयोजक एवं प्रवक्ता* के रूप में दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्थान हेतु कार्य कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. जैन के नेतृत्व में संचालित संस्था द्वारा 12 दिसंबर 2012 को भोपाल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें ‘मिसाइल मैन’ एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। डॉ. कलाम ने बच्चों को अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से अभिभूत कर विज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया था।
*प्रमुख उपलब्धियाँ एवं सम्मान*
डॉ. जैन को सामाजिक सेवा, विज्ञान संचार एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु *34 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों* से सम्मानित किया जा चुका है। प्रमुख सम्मानों में *राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, मध्यप्रदेश गौरव सम्मान, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सम्मान, नेशनल लीडरशिप अवार्ड, यंग चेंज मेकर अवार्ड 2022, MP कोरोना वारियर्स अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय आंबेडकर सम्मान, बेस्ट एंकर सम्मान* एवं *BICCI व DICCI द्वारा विशेष सम्मान* शामिल हैं। कोरोना काल में 5000 मास्क वितरण, निःशुल्क राशन वितरण, अप्रवासी मजदूरों की सहायता एवं जागरूकता रथ के माध्यम से किए गए कार्यों के लिए उन्हें *वीर योद्धा सम्मान* एवं *एनजीओ कोरोना रत्न सम्मान* भी प्राप्त हुआ है।
*बधाई संदेशों का तांता*
डॉ. राजीव जैन की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। *सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी, न्यू अहिंसा निकेतन समिति, अपर्णा फाउंडेशन इटारसी, एक्टिव फ्रेंड्स सोसाइटी, DICCI मध्यप्रदेश चैप्टर,ब्लाइंड क्रिकेट एसोसियन इंडिया एम पी चेप्टर, एनजीओ पाठशाला ग्रुप* सहित अनेक सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने भी डॉ. जैन को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में डॉ. मुखर्जी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय मातृछाया सरावगी मोहल्ला, राजगढ़, चूरू, राजस्थान से जारी पत्र में कहा गया कि डॉ. जैन के अनुभव से मध्यप्रदेश में डॉ. मुखर्जी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।