जबलपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, जबलपुर द्वारा आज दिनांक 19 सितंबर को जिले के सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को परामर्शदात्री समिति की बैठक हेतु आमंत्रित किया गया था। निर्धारित समय पर विभिन्न मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित हुए और जिला शिक्षा अधिकारी के आने की प्रतीक्षा करते रहे।प्रतिनिधियों द्वारा सायं 7 बजे तक, जिला शिक्षा अधिकारी के आने की प्रतीक्षा की गई, लेकिन उनके बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण संगठनों के प्रतिनिधियों में असंतोष व्याप्त हो गया।शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि परामर्शदात्री समिति की बैठक के निर्णय शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त करती है। ऐसी महत्वपूर्ण बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति से बैठक की गरिमा एवं उद्देश्य दोनों प्रभावित होते हैं।
इसी के विरोधस्वरूप उपस्थित मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया तथा जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ,मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ ,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया ,योगेश चौधरी, आशीष तिवारी, मुकेश चतुर्वेदी, सुनील पचौरी, इंद्र पूरी गोस्वामी,
मूलचंद अहिरवार, विजय शंकर बाजपेई ने आगमी सात दिवस के अंदर बैठक कार्य दिवस में आयोजित करने की मांग की है।एवं भविष्य में परामर्शदात्री समिति की बैठक निर्धारित समय पर आयोजित की जाए तथा संबंधित अधिकारी स्वयं समस्त संबंधित कर्मचारी उपस्थित होकर समस्याओं के निराकरण में सहयोग की राय दी है। अधिकारी के बैठक में ना आने की निंदा की है।