संत रामपाल की प्रेरणा से देहदान करने वाले 10 महानुभावों के परिजनों को किया सम्मानित

जबलपुर,  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में मानवता और सेवा की भावना से जुड़ा भावुक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां देहदान करने वाले महानुभावों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन महान आत्माओं के मानवहितकारी संकल्प को नमन था, जिन्होंने संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर देहदान का निर्णय लिया।इस अवसर पर श्रीमती कला बाई, श्री कोदूलाल दास, श्री कुंजी दास बैरागी, श्रीमती दुर्गा दासी, श्री शांति बाई बैरागी, श्रीमती गीता बाई काछी, श्री मोती लाल कोरी, श्रीमती कमल बाई कोरी, श्रीमती मीरा बाई महोबिया और श्रीमती सुखबारिया बाई चौधरी के परिजनों को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।देहदान का यह निर्णय समाज के लिए एक ऐसी मिसाल है, जिसमें मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की भावना जीवित रहती है। इन महानुभावों ने अपने पार्थिव शरीर को चिकित्सा शिक्षा के लिए समर्पित कर भावी चिकित्सकों के अध्ययन में योगदान देने का संकल्प लिया। उनके इस त्याग से परिवारजनों के साथ-साथ समाज में भी गौरव और प्रेरणा का भाव दिखाई दिया।कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे संत ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं, जो लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ मानव सेवा और परोपकार की राह भी दिखाते हैं।