रक्षा लेखा विभाग का 279वाँ स्थापना दिवस मना, 80 पार साथियों का सम्मान

जबलपुर। रक्षा लेखा विभाग (DAD) का 279वाँ स्थापना दिवस गुरुवार, 1 अक्टूबर को सदर कॉफी हाउस में द्वैमासिक मिलन समारोह के साथ मनाया गया। आयोजन DAD Club Jabalpur के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया। हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त साथी जुटे।
कार्यक्रम में क्लब के 80 वर्ष और उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके साथियों का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में एस.पी. त्रिपाठी, डी.पी. यादव, बी.एल. मल्होत्रा, गजेन्द्र खरबंदा, पी.सी. सक्सेना, राजा राम नामदेव और एच.सी. पटेल शामिल रहे। उपस्थित सदस्यों ने पुष्पहारों से इनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर पंडित राम नरेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी को चंदन तिलक लगाया और श्रीफल भेंट किया। यह सम्मान समारोह का सबसे भावपूर्ण आकर्षण रहा।समारोह में एस.के. मुदगिल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से रक्षा लेखा विभाग के इतिहास, स्थापना दिवस और उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दियाआयोजन के संयोजक जी.एस. हरियाल रहे, जिनके सौजन्य और सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। व्यवस्थाओं में के.पी. सिंह, राकेश चंदेल, बी.एस. स्वर्णकार और एस.के. बर्मन सहित अन्य साथियों का विशेष योगदान रहासमारोह में राजेंद्र ब्यौहार, संजय आप्टे, एस.के. राव, एस.के. बैनर्जी, पी.आर. श्रीवास्तव, अरुण जोशी, अशोक विचपुरिया और ललित बाबेल सहित अनेक सेवानिवृत्त साथी मौजूद रहे। महिलाओं में श्रीमती गीता अंबेडकर, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव और श्रीमती हेमाश्री घोष की विशेष उपस्थिति