मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में कैट टीम का शपथ ग्रहण समारोह आज भोपाल में 55 जिले की टीम लेगी शपथ

भोपाल मध्यप्रदेश के व्यापारिक संगठन को नई मजबूती और व्यापक पहचान देने की दिशा में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण आयोजन करने जा रहा है। 18 नवंबर को भोपाल के मिंटो हॉल में शाम 6 बजे आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के सभी 55 जिलों की कैट टीमों को शपथ दिलाएंगे।कार्यक्रम के विशेष अतिथि: श्री प्रवीण खंडेलवाल जी: सांसद, चांदनी चौक (दिल्ली) महामंत्री, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), श्री आशीष सुशांत अग्रवाल जी, मुख्य मीडिया सलाहकार, भारतीय जनता पार्टी विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के सभी जिलों से कैट के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने बताया कि यह शपथ ग्रहण समारोह व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। प्रदेश की समस्त व्यापारी शक्ति एक मंच पर एकजुट होकर “समृद्ध व्यापारी से – समृद्ध मध्यप्रदेश की ओर” के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम संयोजक राजीव बडेरिया ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री जी एवं विशेष अतिथियों के आगमन पर व्यापारी समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण के माध्यम से कैट मध्यप्रदेश प्रदेश के व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं व्यापारी हितों के लिए और अधिक संगठित एवं सशक्त रूप से कार्य करेगा।