जबलपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया। भेड़ाघाट पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से 136 किलो 84 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 68 लाख 42 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं घमापुर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 7 ग्राम गांजा जब्त किया है।
स्कॉर्पियो में 12 पैकेटों में रखा था गांजा
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया के मुताबिक, 17 नवंबर को पुलिस को चौकीताल नहर के पास संदिग्ध वाहन खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम लम्हेटा मोड़ के पास नहर किनारे पहुंची तो कच्चे रास्ते पर काले रंग की एक स्कॉर्पियो खड़ी मिली। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी। जांच करने पर पीछे की सीट की खिड़की का कांच टूटा हुआ मिला और पिछले बाईं ओर का टायर भी फटा हुआ था।
वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में खाकी रंग के टेप से लिपटे 12 पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर कुल 136 किलो 84 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 68 लाख 42 हजार रुपये बताई गई है। वाहन के अंदर से यूपी 57 सीसी 7869 नंबर की प्लेट भी मिली। पुलिस ने गांजा और स्कॉर्पियो जब्त कर अज्ञात चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की है।
घमापुर में गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई घमापुर थाना क्षेत्र के चांदमारी तलैया टेस्टिंग रोड पहाड़ के पास की गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला गांजा बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीता कुचबंधिया (40), निवासी लालमाटी चांदमारी टेस्टिंग रोड, घमापुर बताया। तलाशी के दौरान घर के कमरे में रखी अलमारी से नारंगी और सफेद रंग के थैले में पुड़ियों में रखा गांजा मिला। तौल करने पर कुल 1 किलो 7 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।
इनकी रही भूमिका
भेड़ाघाट में कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कैथवास, सहायक उपनिरीक्षक तेजराम चौधरी, प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक हरि सिंह, संतोष, अंकित मेहरा और धर्मेंद्र शामिल रहे।
घमापुर की कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामलोचन मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी, कृष्णा और महिला आरक्षक वर्षा की भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई इन कार्रवाइयों का मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़, मनीष भारद्वाज तथा नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा और शशांक सिंह ने किया।
*जबलपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया। भेड़ाघाट पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से 136 किलो 84 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 68 लाख 42 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं घमापुर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 7 ग्राम गांजा जब्त किया है।
स्कॉर्पियो में 12 पैकेटों में रखा था गांजा
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया के मुताबिक, 17 नवंबर को पुलिस को चौकीताल नहर के पास संदिग्ध वाहन खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम लम्हेटा मोड़ के पास नहर किनारे पहुंची तो कच्चे रास्ते पर काले रंग की एक स्कॉर्पियो खड़ी मिली। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी। जांच करने पर पीछे की सीट की खिड़की का कांच टूटा हुआ मिला और पिछले बाईं ओर का टायर भी फटा हुआ था।वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में खाकी रंग के टेप से लिपटे 12 पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर कुल 136 किलो 84 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 68 लाख 42 हजार रुपये बताई गई है। वाहन के अंदर से यूपी 57 सीसी 7869 नंबर की प्लेट भी मिली। पुलिस ने गांजा और स्कॉर्पियो जब्त कर अज्ञात चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की है।
घमापुर में गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई घमापुर थाना क्षेत्र के चांदमारी तलैया टेस्टिंग रोड पहाड़ के पास की गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला गांजा बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीता कुचबंधिया (40), निवासी लालमाटी चांदमारी टेस्टिंग रोड, घमापुर बताया। तलाशी के दौरान घर के कमरे में रखी अलमारी से नारंगी और सफेद रंग के थैले में पुड़ियों में रखा गांजा मिला। तौल करने पर कुल 1 किलो 7 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।भेड़ाघाट में कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कैथवास, सहायक उपनिरीक्षक तेजराम चौधरी, प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक हरि सिंह, संतोष, अंकित मेहरा और धर्मेंद्र शामिल रहे।घमापुर की कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामलोचन मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी, कृष्णा और महिला आरक्षक वर्षा की भूमिका रही।