अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर में संवाद कार्यक्रम 51*

जबलपुर विगत दिवस अपोलो अस्पताल जबलपुर और सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन जबलपुर  के तत्वाधान में स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्वेश्य से *संवाद 51* आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपोलो अस्पताल जबलपुर चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया  के आमंत्रण पर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारत कृषक समाज के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्रा एवं अन्य सदस्यों को संवाद 51 के लिए आमंत्रित कर अपोलो अस्पताल जबलपुर में उपलब्ध विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक से लैस इक्विपमेंट की जानकारी देते हुए जबलपुर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सभी के सहयोग करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम के दौरान सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा एवं भारत कृषक समाज के युवा सदस्य एवं किसान सेवा सेना के अध्यक्ष जितेन्द्र देसी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में सुभाष चंद्रा अस्पताल प्रबंधन से अपील की कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की सहूलियत का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए साथ ही किसान परिवारों से आने वाले मरीजों को इलाज में डिस्काउंट देने का अनुरोध किया जिसे विचार करने हेतु मान्य किया गया।
इस अवसर पर भारत कृषक समाज के रामकिशन पटेल, हरनारायण ठाकुर, महेंद्र पटेल, रामेश्वर अवस्थी, रामदीन पटेल और सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्रा के साथ बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।