जबलपुर । वाहन दुर्घटना, नदी-तालाब में डूबने जैसी आकस्मिक घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू ने इस समस्या को लेकर जबलपुर कलेक्टर को पत्र लिखा है।
क्या है मामला………..
श्रीमती साहू ने पत्र में लिखा कि पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में कोई निश्चित रोटेशन या नियम न होने के कारण दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने इसे “लापरवाही और असंवेदना” बताते हुए कहा कि यह बेहद निराशाजनक और दुखदायी है।
प्रमुख मांगें……..
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए उसमें सुधार किया जाए। सभी पोस्टमार्टम केन्द्रों में अनिवार्य रूप से रात में भी पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू की जाए। जनता को सामान्य उपचार या पोस्टमार्टम के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इस पत्र की एक प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, जबलपुर को भी भेजी गई है ताकि कानून-व्यवस्था के स्तर पर भी समन्वय हो सके।