गढ़ा थाना क्षेत्र की पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, दो गंभीर

जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। एलआईसी शराब दुकान के पास चार से पांच युवकों ने दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुपरताल निवासी उमर खान और बाबू खान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उमर खान की हालत नाजुक बताई जा रही है।घायल उमर खान के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ एलआईसी शराब दुकान पर शराब लेने पहुंचा था। इसी दौरान वहां दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लालू पटेल, राहुल कोरी, राजा पटेल और उनके अन्य साथियों ने दोनों युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।हमले में उमर खान और बाबू खान को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उमर खान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन और परिचित अस्पताल में मौजूद हैं।घायल उमर खान ने अपनी आपबीती बताते हुए पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है। उसके बयान में लालू पटेल, राहुल कोरी और राजा पटेल सहित अन्य युवकों के नाम सामने आए हैं। वहीं उमर खान की रिश्तेदार शहनाज मंसूरी उर्फ सन्नो ने भी आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की वारदात की सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, हमले की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।